बाइक से गिरकर घायल हुई महिला जिला अस्पताल में भर्ती
अंबिकापुर | बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि चमनपुर चलगली निवासी चंद्रावती िसंह पति जवाहिर सिंह सोमवार को अपने भाई के साथ अंबिकापुर से बाइक में वापस घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मवेशी के सामने आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चंद्रावती सड़क पर गिर गई। उसे गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।