बिजली विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए मंगाए जा रहे आवेदन
अंबिकापुर | विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एसके ठाकुर ने मुख्यालय के आदेशानुसार विभागीय संभाग अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ में 15 नवंबर 2000 के पूर्व सेवारत मृत हुए अधिकारी- कमचारियों के परिजनांे से अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने आग्रह किया है। उन्होंने इस आशय से सभी विभागीय संभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। विदित हो कि सरगुजा संभाग में सेवारता मृत हुए अधिकारी-कर्मचारियों के परिजनांे के हित को संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत होल्डिंग कंपनी रायपुर द्वा अश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी जानकारी चाही गई है। इस परिप्रेक्ष्य में विभाग ने परिजनांे को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र मुख्य अभियंता कार्यालय, पॉवर हाउस नमनाकला अंबिकापुर में प्रस्तुत करने कहा है।