प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में निकलेगी बाइक रैली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का 15 फरवरी को जिले में प्रथम आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपाई सूरजपुर, कोरिया जिले की सीमा पर उनके स्वागत के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद नगर के भैयाथान रोड स्थित अग्रसेन भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बैकुंठपुर में 4 घंटे देर से पहंुचे, भाजपाईयों ने लड्डू से तौला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक रविवार को कोरिया जिले के प्रवास पर रहे। बैकुंठपर में भाजपाईयों ने घड़ी चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। वे बैकुंठपुर 4 घंटे की देरी से पहुंचे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। यहां उन्हें लड्डूओं से तौला गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने तीनों विधानसभा जितने पर जोर दिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक का नगर आगमन आज
अंबिकापुर| भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जिले में दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार 15 फरवरी को अंबिकापुर आ रहे हैं। श्री कौशिक का स्वागत अजिरमा बेरियर में भाजयुमो द्वारा बाइक रैली निकाल कर किया जाएगा। दोपहर 2 बजे राजमोहिनी भवन में श्री कौशिक स्वागत व कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं स्थानीय समिति के अध्यक्षों से कार्यक्रम में शामिल होने कहा है।
दीनदयाल अंत्योदय परिसर का करेंगे लोकार्पण
बिश्रामपुर| प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिसर का लोकार्पण करेंगे। पंजीकृत संस्था सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संस्था ने ज्ञानोदय परिसर का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिसर के नामांतरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है।