पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल हाइवे पर 12 घंटे के भीतर दो हादसों में तीन की मौत और 5 घायल

नेशनल हाइवे पर 12 घंटे के भीतर दो हादसों में तीन की मौत और 5 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते चौबीस घंटों के दौरान जिले में 12 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शनिवार की देर शाम बिलासपुर रोड में लखनपुर से लगे नवापारा के पास हुआ जिसमें दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पति-प|ी घायल हो गए। दूसरा हादसा रविवार को भोर में सीतापुर से लगे काराबेल के पास हुआ। एनएच में तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई जिसमें दो सवारों की मौत हो गई वहीं 3 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर जजगा निवासी रविशंकर सिंह पिता राममनोहर 22 वर्ष शनिवार की देर शाम को बाइक से क्रिकेट के लिए गेंद खरीदने लखनपुर जा रहा था। इसी दौरान नवापारा के पास सामने से बाइक में अपनी प|ी के साथ आ रहे एक सवार से भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से दंपती सहित रविशंकर सड़क पर फेंका गए। यह देखकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दंपती व घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। युवक को परिजन जेजे हास्पीटल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया दंपती को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक की टक्कर से एक की मौत

सूरजपुर|
चंदौरा थानातंर्गत सतीपरा तिहारे के पास ट्रक क्रमांक यूपी-14 टी 0698 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए ग्राम सिगरी थाना चंदौरा निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र की मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

किराए की स्कार्पियों से भतीजी के ससुराल आए थे
दूसरा हादसा एनएच में रविवार सुबह सीतापुर से लगे काराबेल के पास हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अमुर्रा सरिया जिला रायगढ़ निवासी ओमप्रकाश राउत पिता रघुवीर राउत अपनी भतीजी को लेने किराए की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 सी- 5389 लेकर वाड्रफनगर जा रहे थे। स्कार्पियो को वाहन मालिक राधेश्याम उर्फ गोलू चला रहा था। साथ में अनूप राव ठाकरे पिता विपिन उर्फ विरेंद्र राव ठाकरे 24 वर्ष निवासी अमूर्रा, मधुसूदन पिता स्व. गोविंद प्रधान 25 वर्ष निवासी हमीरपुर लालबाग तमनार जिला रायगढ़, रागनी पिता किशमिश पटेल निवासी पटेल, राधेश्याम निवासी अमर्रा थे। सभी रागिनी को लेकर उसे ससुराल वाड्रफनगर बलरामपुर पहुंचाने जा रहे थे। सुबह वे काराबेल के पास पहुंचे थे कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गंभीर चोट आने से अनूप राव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी सवार घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीतापुर अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने मधुसूदन को मृत घोषित कर दिया। रागिनी, राधेश्याम व ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। सभी की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे में घायल युवक की मौत
शनिवार को दोपहर में संजयपार्क के पास दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में घायल युवक आशीष पिता प्रवीण कुमार 19 वर्ष निवासी सोनपुर की इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे घायल जगर का मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को दोनों बाइक में जा रहे थे और संजय पार्क के पास दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी।

सीतापुर के पास पेड़ से टकारने के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।

खबरें और भी हैं...