पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी में न हो पानी की किल्लत, तैयारी अभी से

गर्मी में न हो पानी की किल्लत, तैयारी अभी से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

गर्मी में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड वार समीक्षा कर व्यवस्था बनाने को कहा गया है। जहां पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन कर टंकियां रखी जाएंगी।

इसके लिए पंद्रह टंकियां और दो ट्रैक्टर की खरीदी की जाएगी। यह व्यवस्था पानी सप्लाई के वर्तमान व्यवस्था में उपलब्ध एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर व 32 टंकियाें के अतिरिक्त की जा रही है। निगम के पीएचई विभाग के प्रभारी के अनुसार पंद्रह दिनों में सारी व्यवस्था दुरस्त कर ली जाएगी। महापौर ने गर्मी से पहले पानी सप्लाई की सारी व्यवस्था को ठीक कर लेने को कहा है । 48 वार्डों वाले शहर में करीब 15 हजार नल कनेक्शन हैं। इसके अलावा टैंकर से पानी सप्लाई की जाती है। चार नए क्षेत्रों के नगर निगम में शामिल होने के बाद खपत बढ़ी है। इसके देखते हुए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।

जनरेटर व पंप बदले जाएंगे
जल प्रदाय शाखा के प्रभारी सदस्य हेमंत सिन्हा ने बताया कि मायापुर पानी टंकी के अलावा खराब पंप बदले जाएंगे। यहां जनरेटर पिछले साल शार्ट सर्किट से जल गया था। नए जनरेटर के लिए आर्डर हो गया है और कुछ दिनों में जनरेटर आ जाएगा।

डेढ़ करोड़ लीटर रोज सप्लाई
निगम से डेढ़ करोड़ लीटर से अधिक पानी रोज सप्लाई की जाती है। यह व्यवस्था हैंडपंपों के अतिरिक्त हैं। शहर में 832 हैंडपंप हैं। गर्मी में कई हैंडपंप सूख जाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में निगम को टैंकर से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। गर्मी में खपत बढ़ जाती है। निगम सिंचाई विभाग के बांकी डेम से पानी खरीदता है।

नए क्षेत्रों पर विशेष जोर
शहर के उन क्षेत्रों में व्यवस्था बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है जहां पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है। इनमें ज्यादातर नए क्षेत्र हैं। बिशुनपुर, गंगापुर, गहिरा गुरू वार्ड, भाथूपारा, मठपारा, नवागढ़, नमनाकला, भगवानपुर जैसे क्षेत्र हैं।

पहल
खबरें और भी हैं...