पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर की गाड़ी से टकराते बची बोलेरो

कलेक्टर की गाड़ी से टकराते बची बोलेरो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

कुछ दिनों पहले हुई समीक्षा बैठक में कमिश्नर के आदेश के बाद भी वाहनों की रफ्तार में लगाम नहीं लग रही है। शनिवार की शाम को बनारस रोड में टीसीपीसी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के चक्कर में सामने से आ रही कलेक्टर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची।

शाम को कलेक्टर अपनी गाड़ी से गांधीनगर तरफ से शहर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान टीसीपीसी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो क्रमांक सीजी 04 एचबी-1831 के ड्राइवर राजेंद्र प्रसाद निवासी बिश्रामपुर ने अचानक वाहन को गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे कलेक्टर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। कलेक्टर ने पुलिस को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। सीएसपी जितेंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे और गांधीनगर पुलिस ने बोलेरो जब्त कर लिया । बोलेरो की जांच करने पर उसमें से दो पेटी शराब मिली। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...