पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शालेय शिक्षाकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने निर्झर

शालेय शिक्षाकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने निर्झर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| शालेय शिक्षाकर्मी संघ द्वारा रविवार को स्थानीय टिंबर भवन में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सुनील सिंह एवं जिलाध्यक्ष सर्वजीत पाठक की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर ब्लॉक इकाई अंबिकापुर का पुर्नगठन किया गया।

बैठक में सर्वसहमति से निर्झर मंदिलवार को ब्लॉक इकाई अंबिकापुर का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सतीश तिवारी को जिला इकाई सरगुजा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में शिक्षाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि शिक्षाकर्मियों के आयकर एवं सीपएस कटौती को लेकर अंबिकापुर में एक पृथक से सेल होगा। इस सेल के प्रभारी के रूप में जिला स्तर पर संजीव सिंह एवं दीपक जैन को नियुक्त किया गया। बैठक में राज्य शासन द्वारा शिक्षाकर्मियों को शासकीय कर्मचारी न होने का हवाला देकर भविष्य में विभाग में संविलियन नहीं करने के तुगलकी आदेश की निंदा करते हुए पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुजाता सिंह, रविशंकर पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, अजय पांडेय, अजय सिंह, ललन प्रसाद सिंह, सतीश सिन्हा, संजीव सिंह, नीरज शुक्ला, रामलखन सिंह, राजीव श्रीवास्तव, दीपक जैन, मजरूल हक, अंजनी मिश्रा, शंभूर| वर्मा, अखिलेश शुक्लाआदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...