एनएसयूआई ने नक्सलवाद का किया मौन विरोध
अंबिकापुर| एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में रविवार को कांकेर में बीएसएफ जवान पर हुए नक्सली हमले के विरोध में जयस्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर नक्सलवाद का मौन विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य में लगातार नक्सलवाद की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे समाज में डर का माहौल अधिक बढ़ने लगा है। वर्तमान समय में आवश्यक है कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उचित पहल की जाए, ताकि प्रदेश में सुरक्षित माहौल बन सके। इस अवसर पर मो. हेसामुद्दीन, बृजेश मिश्रा, ओमप्रकाश नायक, उपेंद्र पांडेय, लवी कादरी, विजय उपाध्याय, अक्षय रंजन, नितेश, सौरभ गुप्ता, अनिकेत सिंह, मकसूद, रश्मि वास्ते आदि उपस्थित थे।