पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धैर्य से ही मनुष्य को परमात्मा मिलते हैं

धैर्य से ही मनुष्य को परमात्मा मिलते हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम परपटिया के बूढ़हानाग देव स्थल में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीमद् भागवत कथा में मथुरा वृंदावन से आए कथावाचक शरदांदन महाराज एवं भागवताचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि धीरज से ही परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। जिस मनुष्य में धीरज नहीं, उसे परमात्मा कभी नहीं मिल सकते। उन्होंने कहा कि आज सभी चमत्कार को नमस्कार करने वाले हो गए हैं। जो सालभर किसी भगवान की भक्ति नहीं करते, वे अपना जीवन सुधारने की बात करते हैं। जब तक भगवान की भक्ति नहीं करेंेगे कुछ भी हासिल नहीं होगा। श इस अवसर पर शशिदेव पांडेय, ओमप्रकाश मिश्रा, दिवाकर नाथ, विजयशंकर शुक्ला, शत्रुध्न पांडेय, आरगंन मास्टर, सुनील यादव, आदि उपस्थित थे।

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ
अंबिकापुर. डीसी रोड स्थित महावीर मंदिर के सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा के साथ ही पहले दिन मंडल प्रवेश, राम कथा एवं आह्वान प्रतिष्ठा कर रामकथा का शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन रविवार को जलाधिवास प्रतिष्ठा किया गया। 15 फरवरी को वस्त्राधिवास प्रतिष्ठा, 16 फरवरी को उन्नाधिवास प्रतिष्ठा, 17 को पुष्पाधिवास प्रतिष्ठा, 18 को मिष्ठानधिवास प्रतिष्ठा व 19 को नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रत्येक दिन महाबीर मंदिर के पास रामकथा आयोजित किया जा रहा था, जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रोजाना भंडारा लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...