पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काव्य गोष्ठी में सरगुजिया गीतों की प्रस्तुति

काव्य गोष्ठी में सरगुजिया गीतों की प्रस्तुति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निराला के व्यक्तित्व को बताया
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

बसंत पंचमी व निराला जयंती पर हिन्दी साहित्य परिषद सरगुजा के तत्वावधान में कवि विनोद हर्ष के निवास पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता शायरे शहर यादव विकास ने की। कवियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम कृष्णकांत पाठक ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद वरिष्ठ कवि यादव विकास ने एक गजल पढ़ी। एसपी जायसवाल व रंजीत सारथी ने सरगुजिहा गीतों से वातावरण को बसंत कर दिया। गोष्ठी में दिग्विजय तोमर, विनोद हर्ष, मुकुंद साहू ने भी अपनी रचनाएं सुनाई। माधुरी जायसवाल ने सियाचिन में शहीद हुए लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देते हुए एक ओजस्वी कविता की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रताप कुमार पांडेय, प्रेमानंद पातर, मीना वर्मा, विनोद तिवारी, अंजनी सिन्हा, गीता द्विवेदी, राजेश पांडेय, आयशा अहमद खान, देवेंद्र नाथ दुबे आदि उपस्थित थे।

साहित्य का उद्देश्य: समाज की स्वतंत्रता का हो विस्तार
प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में निराला जयंती पर केमिस्ट भवन में कवि गोष्ठी हुई। इसमें निराला के अध्येता डॉ. रामकुमार मिश्र ने कहा कि मनुष्य और समाज की स्वतंत्रता का विस्तार ही साहित्य का उद्देश्य है। निराला की साधना का चरम उत्कर्ष उनकी प्रबंधात्मक कविता राम की शक्ति पूजा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय नवजागरण में छायावाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गोष्ठी में संचालक विजय गुप्त, डॉ. अजय शुक्ल, विश्वासी एक्का, महेश वर्मा ने रचनाएं सुनाई। अंत में स्मृतिशेष कवि वीरेन, डंगवाल, शायर निदा फाजली एवं संगीतकार जवाहर झा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बबन जी पांडेय, तपन बनर्जी, रामचंद्र स्वर्णकार, वेदप्रकाश, डॉ. आशा शर्मा, प्रितपाल सिंह, राजेश मिश्र, रमेश द्विवेदी, प्रभुनारायण वर्मा, आनंद बहादुर, डॉ. सुदामा मिश्र आदि मौजूद थे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
देवीगंज रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में बसंत पंचमी पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया । स्कूल अध्यक्ष रतन चाकी, उपाध्यक्ष लिली वसुराय, श्रीकांत दुबे एवं मुख्य अतिथि आशीष दुबे ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । विद्यालय सचिव स्वामी तन्मयानंद ने स्वागत भाषण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। अंत में अतिथियों को प्राचार्य वीएन शर्मा एवं स्वामी तन्मयानंद ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

निराला जयंती पर आयोजित काव्य गोष्ठी पर जुटे कवि।

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा कर लगाया भंडारा

दरिमा|
श्रीश्री ज्ञान मंदिर पंपापुर में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर संस्था की सांववीं वर्षगांठ मनाई गई। इसमें विजय अग्रवाल, अजय इंगोले, प्रधानपाठक घनश्याम गुप्ता, पंपापुर सरपंच फतेश्वर सिंह, मनोज कुमार साहू, महादेव, विजेश्वरी, सवीना एक्का आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही दरिमा सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर आशा दास, रामप्यारी बाई, वंशधारी सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...