पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलवायु आधारित पर खेती पर जोर

जलवायु आधारित पर खेती पर जोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| अंबिकापुर

आकाशवाणी अंबिकापुर द्वारा किसान दिवस का आयोजन ग्राम कालापारा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानांे को जलवायु आधारित खेती को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने खेती के अनुकुल ही सिंचाई की पद्धति के बारे में बताया।

कार्यक्रम में राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अजिरमा के अधिष्ठाता डॉ. सीआर गुप्ता, वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉ. एके पालीवाल, सस्य वैज्ञानिक डॉ. रवीन्द्र तिग्गा, कीट वैज्ञानिक डॉ. पीके भगत सहित कृषि विकास अधिकारी प्रदीप सोनी एवं आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख लखन लाल भौर्य उपस्थित थे। श्री भौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए किसान दिवस के आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुप्ता ने फल और साग-सब्जी की उन्नत खेती से किसानों को आर्थिक लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हम आम, अमरूद, लीची को बगीचे में लगाकर लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए यहां की जलवायु अनुकूल है। इसके लिए किसान ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर सकते हैं।

डॉ. पालीवाल ने उन्नत कृषि के लिए स्वस्थ्य मृदा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्हांेने बताया कि खेती का आधार मिट्टी है। इसलिए हमें अपनी मिट्टी उपजाऊ बनानी है। उन्होंने मृदा परीक्षण के महत्व एवं तरीके के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रवीन्द्र तिग्गा ने आधुनिक कृषि से होने वाले फायदों के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने कहा कि आज का दौर मौसम परिवर्तन का है, इसलिए किसान उन्नत तकनीक अपनाएं एवं लाभ कमाएं। सभा को कृषि वैज्ञानिक डॉ. भगत ने संबोधित कर फसलों में लगने वाले कीट-रोग व निदान के संबंध में बताया। कृषि विकास अधिकारी श्री सोनी ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन श्री भौर्य ने किया। किसान दिवस कार्यक्रम के आयोजन में आकाशवाणी के उद्घोषक फ्रांसिस जेवियर एक्का सक्रिय रहे। मंच संचालन विजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग का प्रसारण आकाशवाणी से 15 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे से किसानवाणी कार्यक्रम में किया जाएगा।

कालापारा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में किसानों को खेती की तकनीक के बारे में बताते विशेषज्ञ।

खबरें और भी हैं...