पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरे के पहाड़ पर हरियाली लाने पहल शुरू, तीन माह में मिलेगा पार्क

कचरे के पहाड़ पर हरियाली लाने पहल शुरू, तीन माह में मिलेगा पार्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

बिलासपुर रोड में शहर के प्रवेश द्वार के पास सेनेटरी पार्क के लिए कचरा डंपिंग ग्राउंड को तैयार करने के बाद हरियाली के लिए पहल शुरू हो गई है। रविवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ उद्यान विभाग टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। सोमवार से यह टीम वहां काम शुरू कर देगी। अधिकारियों के अनुसार एग्रीकल्चर को भी वहां प्रयोग के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त डा. एल के सिंगरौल के साथ पूरी टीम इस मुहिम में लगी हुई है। अधिकारियों ने उद्यान विभाग के प्रभारी व कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार से वहां उद्यान की टीम वहां काम शुरू कर देगी। बताया कि इसी तरह से काम चलता रहा तो दो से तीन महीने में पार्क तैयार हो जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों के साथ उद्यान विभाग की टीम ने किया मौके पर निरीक्षण
अधिकारियों के अनुसार अपनी तरह का यह पहला पार्क है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का पार्क कहीं नहीं है। अधिकारियों के अनुसार नई पीढ़ी को इससे सीख मिलेगी।

अपनी तरह का होगा पहला पार्क
आस-पास के गांवों को लोगों को राहत
सेनेटरी पार्क के लिए यहां चल रही पहल से आस-पास के ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। सालों से कचरा डंपिंग होने के कारण लोग परेशान रहते थे। पास में ही नाला है। नाले तक कचरा फैलने से पानी प्रदूषित होने लगा था। सांडबार और जगदीशपुर के बीच यह क्षेत्र है। कचरा डंपिग बंद होने और जमीन के मूल स्वरुप में आने के बाद लोग यहां टहलने के लिए पहंुचने लगे हैं।

कचरे के चालीस फीट ऊंचे पहाड़ पर दौड़ेगी गाड़ी
जहां सेनेटरी पार्क बनना है वहां कचरे को एक हिस्से में कर सड़क बनाई गई है। चालीस फीट ऊंची, 18 फीट चौड़ी करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बनाई गई है। इसके दोनों ओर हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार जमीन के मूल स्वरुप में आने के बाद पानी की सिंचाई की जा रही है।

शहर के प्रवेश द्वार के पास सेनेटरी पार्क के लिए कचरा डंपिंग ग्राउंड को तैयार करने के बाद हरियाली के लिए पहल शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...