मारपीट कर सरपंच का दांत तोड़ दिया
फांसी लगा युवक ने दी जान
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर
एक्सीवेटर से काम कराने के लिए रेट को लेकर हुए विवाद पर तीन ग्रामीणों ने मिलकर गांव के सरपंच की पिटाई कर दी। पत्थर से वार करने के कारण सरपंच के कई दांत टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गहिला निवासी विजय, पूजा व सुरेश द्वारा किराए में एक्सीवेटर मंगाकर गांव में काम कराया जा रहा है। शनिवार को सरपंच मनवीर से उनकी किसी सिलसिले में एक्सीवेटर से काम कराने के रेट को लेकर बात हुई। सरपंच ने ज्यादा रेट लेने का आरोप लगाया। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और विजय, पूजा व सुरेश ने मिलकर सरपंच की पिटाई शुरू कर दी। सरपंच गिर गया। इसके बाद पत्थर से उसके चेहरे पर वार किए जिससे सरपंच के कई दांत टूट गए। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो तीनों हमलावर भाग गए। परिजनों द्वारा सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 323, 324, 325 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तीनों आरोपी फरार हैं।
विवाद पर दांत से काटकर किया घायल
सूरजपुर| नगर के महुआपारा निवासी बसंतलाल साहू के साथ जमीन विवाद पर वहीं तेज बली साहू ने मारपीट कर उसे दांत से काट कर घायल कर दिया। बसंत की रिपोर्ट पर पुलिस ने तेज बली के खिलाफ धारा 323, 324 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
रंजिश पर महिला से मारपीट की गई
सूरजपुर. नगर के बड़कापारा निवासी कौशिल्या बाई की पुरानी रंजिश पर वहीं की कोमल व पप्पी उर्फ पार्वती देवांगन ने पिटाई कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने कोमल एवं पप्पी के खिलाफ धारा 325 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।