भालू के हमले में पहाड़ी कोरवा गंभीर
अंबिकापुर | मैनपाट थानातंर्गत परपटिया जंगल में भालू के हमले से एक पहाड़ी कोरवा घायल हो गया। बताया गया कि रविवार सुबह परपटिया निवासी आनंद कोरवा जंगल लकड़ी लेने गया था। इस दौरान एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हो-हल्ला करने के बाद मादा भालू वहां से भाग गई। प्राथमिक उपचार के बाद पहाड़ी कोरवा को जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।