पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनपाट कार्निवाल में पुराने खेलों में नए खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

मैनपाट कार्निवाल में पुराने खेलों में नए खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडवेंचरल स्पोर्ट्स सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण के केन्द्र, विलुप्त होते गिल्ली डंडा, िपट्ठुल और कुश्ती का भी होगा आयोजन

भास्करन्यूज | अंबिकापुर

13फरवरी से आयोजित होने जा रहे मैनपाट कार्निवाल में स्थानीय कलाकर भी जौहर दिखाएंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित एडवेंचरल स्पोर्ट्स भी आयोजित किए जाएंगे। विलुप्त हो रहे पुराने खेल गिल्ली, डंडा और कुश्ती प्रतियोगिता भी यहां देखने को मिलेगी। नई पीढ़ी के लिए इस प्रकार के खेल नए होंगे।

कलेक्टर ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे से सायं 6 बजे तक विद्यार्थियों का कार्यक्रम होगा और सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 13 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय थीम के तहत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ राज्य की थीम पर आधारित पंडवानी सहित अन्य लोकनृत्य और लोकगायन प्रस्तुत किए जाएंगे। 15 फरवरी को फोक डॉन्स ऑॅफ इण्डिया के तहत ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ जोन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। हास्य अभिनेता श्रीकांत मसकी द्वारा 13 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैनपाट स्थित मेहता प्वाईंट, टाइगर प्वाईंट और दलदली पर एडवेंचरल स्पोर्टस भी आयोजित किए जाएंगे।

स्कूलीबच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: 14फरवरी को मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों का तीन स्तर पर फैंन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 6 वर्ष तक के बच्चे और सीनियर सिटीजन में दादा-दादी, नाना-नानी की भी फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। क्षेत्र की माझी जनजाति के बच्चों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देश दिए गए हैं।

इको फ्रेंडली रहेगा आयोजन

कलेक्टरने बताया कि मैनपाट कार्निवाल का स्टेज तिब्बती संस्कृति और मैनपाट के सौंदर्य पर आधारित होगा। कार्निवाल में जाने के लिए अम्बिकापुर से बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही कार्निवाल स्थल पर पर्याप्त फूड जोन भी खोले जाएंगे। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी पार्किंग स्थल आदि की व्यवस्था का दायित्व वहीं के वन अधिकार समिति और स्व-सहायता के समूहों को सौंपी गई है।

सरगुजिहासाहित्य से होगा स्वागत

कलेक्टरने बताया कि कार्निवाल में फूल-मालाओं की जगह सरगुजिहा साहित्य से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। साक्षर भारत कार्यक्रम के जिला परियोजना अधिकारी से कहा गया है कि वे साहित्यकारों को अपनी रचनाओं सहित कार्निवाल स्थल पर जाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने मैनपाट जाने वाले साहित्यकारों से कार्निवाल के संबंध में अपने संस्मरण लिखकर साक्षर भारत कार्यक्रम के जिला परियोजना कार्यालय में जमा कराने का अनुरोध किया है।

साइकिलरैली 14 को

एसपीसुंदरराज पी ने बताया कि 14 फरवरी को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रैली सुबह 8 बजे कलाकेन्द्र मैदान से रवाना होकर दरिमा होते हुए मैनपाट पहुंचेगी। महिला एवं पुरूष के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए रैली का आयोजन कुल चार वर्गो में होगा। महिला एवं पुरूष सीनियर वर्ग हेतु अम्बिकापुर से मैनपाट तक 50 किलोमीटर की दूरी और जूनियर वर्ग बालक एवं बालिकाओं हेतु 30 किलोमीटर दूरी की होगी। सीनियर वर्ग हेतु प्रथम पांच विजेताओं को 25-25 हजार रूपए और जूनियर वर्ग हेतु प्रथम पांच विजेताओं को 15-15 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही टाइगर प्वाईंट, मेहता प्वाइंट एवं दलदली में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।