- Hindi News
- पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत एसपी से
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत एसपी से
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत एसपी से
बलरामपुर|ग्रामझलपी के एक ग्रामीण ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत एसपी से की है। इस संबंध में ग्रामीण ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में झलपी निवासी बिकेश गुप्ता ने बताया कि 5 फरवरी को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चुनाव को लेकर उपजे विवाद में झलपी निवासी आनंद गुप्ता के सिर में टांगी से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को गंभीरावस्था में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की शिकायत थाने में जब बलरामपुर थाने में दर्ज कराई गई तो पुलिस द्वारा रिपोर्ट की कोई पावती दी गई और ही मारपीट करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस ओर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में थाने में पूछे जाने पर बताया गया कि मारपीट के मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।