- Hindi News
- छग वाटर पाेलो टीम में जिले के सात खिलाड़ी चयनित
छग वाटर पाेलो टीम में जिले के सात खिलाड़ी चयनित
छग वाटर पाेलो टीम में जिले के सात खिलाड़ी चयनित
अंबिकापुर| राष्ट्रीयशालेय वाटर पोलो प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से 22 फरवरी तक राजकोट गुजरात में किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की टीम में सरगुजा के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें दशमेश स्कूल के रामानारायण सिंह, कार्मेल स्कूल के सिद्धांत वाली दुबे, विशाल दुबे, पुष्पेंद्र सिंह मालीया, सिद्धार्थ स्कूल के बेदराम राजवाड़े, सैनिक स्कूल के राहुल नायक एवं विमल पटेल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने 12 से 14 फरवरी तक अंबिकापुर के तरणताल में प्रशिक्षण लेंगे। 14 फरवरी को टीम राजकोट के लिए रवाना होगी। छत्तीसगढ़ राज्य शालेय वाटर पोलो टीम के कोच शरद दुबे एवं सिद्धार्थ सिंह हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी परमेंद्र बहादुर सिंह दल नायक हैं। महापौर डॉ. अजय तिर्की एवं जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई है।