पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेगेटिव न्यूज सेक्शन

नेगेटिव न्यूज सेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियंत्रित ट्रक खेत में पलटा

सेदम रविवारको एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक खेत में पलट गया। बताया गया कि ट्रक क्रमांक जीए 10 6159 अंबिकापुर की ओर जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। तेज रफ्तार ट्रक के मंगारी के पास स्टेरिंग फैल हो जाने के कारण ट्रक खेत में पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आई। डर से वह ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया।

महिलासे मारपीट, तीन पर जुर्म दर्ज

सूरजपुर| प्रतापपुरथानातंर्गत ग्राम जगरनाथपुर निवासी सुखमन बाई पति मोहरसाय कुजूर के साथ पुरानी रंजिश पर गांव के ही हीरालाल, रामलखन एवं सुरेंद्र ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुरानीरंजिश को लेकर युवक की पिटाई

सूरजपुर| ग्रामछिंदपारा निवासी रामचंदर गिरी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर वहीं के शिवशंकर पैकरा, गोपाल पैकरा, पाणू पैकरा एवं बलराम पैकरा ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 341, 294, 506(बी), 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

सिर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है