- Hindi News
- अंतिम चरण के विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र
अंतिम चरण के विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र
अंबिकापुर| जिलापंचायत के लिए अंतिम चरण में तीन स्थानों पर विजयी उम्मीदवारों के निर्वाचन की घोषणा एवं प्रमाणपत्र वितरण रविवार को कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने किया। इसी के साथ जिले के सभी चौदह जिला पंचायतों में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
पंचायत चुनाव का आखिरी चरण 4 फरवरी को संपन्न हुआ था। सरपंच एवं बीडीसी के परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालयों में शनिवार को कर दी गई। वहीं आखिरी तीन जिला पंचायत क्षेत्र के विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा एवं प्रमाण पत्र वितरण कलेक्टर कोर्ट में रविवार को किया गया। जिन तीन जिला पंचायत क्षेत्र में अंतिम चरण में चुनाव हुए थे उसमें क्षेत्र क्रमांक 8, 9 10 थे। क्षेत्र क्रमांक 8 से शकंुती बाई ने सर्वाधिक 12732 मत हासिल कर जीत हासिल की। यहां से मंजू सिंह मराबी को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने 11856 मत हासिल किए। क्षेत्र क्रमांक 9 से शांति एक्का विजयी घोषित की गई। उन्हें 15695 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी मधु सिंह को 14729 मत हासिल हुए। वहीं क्षेत्र क्रमांक 10 पर मुन्ना टोप्पो ने 12221 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। विशेश्वर भगत को 7862 मत मिले।
जिलापंचायत के 14 विजयी प्रत्याशी
सरगुजाजिला पंचायत के चौदह क्षेत्रों में 10 पर महिला प्रत्याशी जीतकर आई हैं। विजयी प्रत्याशियों में राकेश गुप्ता, सुनीता रजवार, फुलेश्वरी सिंह, सरला सिंह, मालती राजवाड़े, मीना कुमारी रवि, भोजवंती सिंह, शकंुती बाई, शांति एक्का, मुन्ना टोप्पो, प्रभात खलखो, जसिंता बड़ा, विमला सिंह पैकरा एवं देवनाथ उंजन हैं।
जिलापंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित
सूरजपुर|कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी जीआर चुरेंद्र द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव परिणाम सारणीकरण उपरांत निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान घोषित जिला पंचायत सदस्य इंद्रावती पैकरा, विजय प्रताप सिंह, विद्यावती सिंह, कांति सिंह एवं राजकुमारी मरावी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर द्वारा 5 फरवरी को द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के विजयी उम्मीदवार अशोक जगते एवं भुवनेश्वरी साहू को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था।
नवनिर्वाचितजिला पंचायत सदस्य: क्षेत्रक्रमांक-1 से पंकज तिवारी, क्षेत्र क्रमांक-2 से बिंदा देवी सांवरे, क्षेत्र क्रमांक-3 से नरसिंह नारायण सिंह, क्षेत्र क्रमांक-4 से किरण सिंह केराम, क्षेत्र क्रमांक-5 से विजय प्रताप सिंह, क्षेत्र क्रमांक-6 से इंद्रावती पैकरा, क्षेत्र क्रमांक-7 से साल्हो भास्कर, क्षेत्र क्रमांक-8 से गिरीश गुप्ता, क्षेत्र क्रमांक-9 से अशोक जगते, क्षेत्र क्रमांक-10 से राजकुमारी मरावी, क्षेत्र क्रमांक-11 से विद्यावती सिंह, क्षेत्र क्रमांक-12 से कांति सांडिल्य, क्षेत्र क्रमांक-13 से भुवनेश्वरी साहू, क्षेत्र क्रमांक-14 से भूलन सिंह मरावी एवं क्षेत्र क्रमांक-15 से सुरेश मरकाम जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य हैं।
प्रमाण पत्र देतीं कलेक्टर
घोषणा