लगन प्रेरणा से मिलती है कला को ऊंचाई
अंबिकापुर| गांधीस्टेडियम रविवार को बच्चों की चित्रकारी का प्लेटफार्म बना। भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) एवं प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई चित्रकला प्रतियोगिता अपने तीसवें पड़ाव तक पहंुच गई। चंद लोगों की कोशिश ने आज बड़ा आकार ले लिया है। रविवार सुबह स्टेडियम में पहंुचे सैकड़ांे बच्चों के उत्साह को देख कुछ ऐसा ही प्रतीत हुआ। कागजों में अलग-अलग आकृतियां खींच उनमें रंग भरते बच्चे अपनी प्रतिभा को मानो उड़ेल देना चाहते हों। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी सोच उनके चित्रों में देखने को मिली। करीब पंद्रह सौ बच्चों ने आयोजन में हिस्सा लेकर अलग-अलग विषयों में पेंटिंग बनाई।
इप्टा द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए चार वर्गों में आयोजित की गई। इसमें छोटे से बड़े बच्चों ने बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सीधे रेलवे स्टेशन से स्टेडियम ग्राउंड पहंुंचे। अपने उद्बोधन में श्री सिंहदेव ने कहा कि इतनी संख्या मंे होनहार कलाकार इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। उनकी कलाकृतियां अद्भुत हैं। लगातार तीस सालों से इप्टा द्वारा इसका आयोजन किया जाना सराहनीय है। कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का मौका मिला उसके लिए मैं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि लगन, प्रेरणा समर्पण कलाकार को ऊंचाइयों तक ले जाता है। मेयर डा. अजय तिर्की ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के हौसले और उनके भीतर छिपी कला को बढ़ाते हैं। बच्चों में ऐसी आदत डालनी चाहिए जो उन्हें पाजीटिव सोच की ओर अग्रसर करे। वरिष्ठ साहित्यकार तपन बनर्जी ने कहा कि छोटे बच्चों की रचनात्मकता को प्रेरित करने की आवश्यकता है। इनमें काफी प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। आयोजन समिति के प्रितपाल सिंह ने कहा कि चित्रकला ऐसा माध्यम है जिसमें कलाकार अपने मन और सोच को रंगों आकृति के माध्यम से व्यक्त कर सकता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को प्रेरित करते हैं। तीस साल के सफर के लिए इप्टा बच्चों की आभारी है, जिन्होंने अपनी बढ़चढ़कर सहभागिता दी है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता चार वर्गों में बांटी गई है। पहले वर्ग में दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी, दूसरे वर्ग में सातवीं से नवमीं, तृतीय वर्ग में कक्षा चौथी ये छठवीं तक एवं चतुर्थ वर्ग में कक्षा दूसरी से तीसरी तक के छात्रों को शामिल किया गया। इसके अलावा नर्सरी के बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रवेश दिया गया है। कार्यक्रम को प्रो. आनंद बहादुर ने भी संबोधित किया। संचालन वेदप्रकाश अग्रवाल एवं कृष्णानंद तिवारी ने किया। इस मौके पर पार्षद आलोक दुबे, हरमिंदर सिंह टिन्नी डा. आशा शर्मा, अनिरुद्ध नीरव, राजेश मिश्रा, अजीत कौर, अनिल सिन्हा, पुष्पा तिवारी, अतुल कोचेटा, संजय त्रिपाठी, नीरज वर्मा उपस्थित थे।
आशुतोषको समर्पित रहा आयोजन
इसकार्यक्रम को इप्टा एवं प्रलेस ने पिछले दिनों दिवंगत हुए साथी साहित्यकार एवं नाट्यकर्मी आशुतोष तिवारी को समर्पित किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने उनके कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर विधायक श्री सिंहदेव ने श्रद्धांजलि देते हुए स्व. आशुतोष के साहित्य के क्षेत्र मेें दिए गए योगदान को याद कर बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। कार्यक्रम में स्व. आशुतोष की प|ी शशि तिवारी भी मौजूद थीं।
सांस्कृतिकभवन के लिए 25 लाख की घोषणा
इप्टाकी बरसों से की जा रही मांग रविवार को पूरी हुई। विधायक टीएस सिंहदेव ने इस मौके पर 25 लाख रुपए सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए देने की बात कही। मंच पर मौजूद मेयर डा. तिर्की ने इसकी विधिवत घोषणा की। विधायक की घोषणा का इप्टा एवं प्रलेस के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उनका अाभार जताया।
गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे कार्यक्रम काे संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव