पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में थिरके नन्हें कदम

वार्षिकोत्सव में थिरके नन्हें कदम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | बचपन प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव थे। विशिष्ट अतिथियों में सीएसपी जितेंद्र शुक्ला, जेपी श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह धंजल उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने गीतों एवं नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव ने बचपन विद्यालय की सराहना करते हुए आगे और प्रगति करने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय निदेशक प्रतीक दीक्षित ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी मंच पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से बच्चों को न केवल शिक्षा मिलती है बल्कि संस्कार भी दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त मुखर्जी, रैना, शिखा और दीपा ने किया।

खबरें और भी हैं...