सरस्वती पूजा कर मांगा कल्याण
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
नर्मदापुर के प्राइमरी, मिडिल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जय रतन केरकेट्टा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजार्चना की। छात्रों द्वारा इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आयोजन को लेकर विद्यालय में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, कमलेश पैकरा, लक्ष्मी तिवारी, गीता बेक, सुरेन्द्र सिदार, रामप्यारी भगत, मानकुंवारी उपस्थित थे।
पूजार्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
अंबिकापुर| ग्राम डिगमा में स्थित श्री चन्द्र उदासीनाचार्य संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में भक्तिभाव से बंसत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई। छात्रों ने पूरे विद्यालय को जल का शुद्धिकरण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की। प्राचार्य चन्द्र प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की गई। पूजार्चना विद्यालय के मुकेश दुबे द्वारा वैदिक मन्त्रों के बीच कराई गई। छात्रों द्वारा प्रसाद वितरण के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अभिभावकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नर्मदापुर के प्राइमरी स्कूल में विधि विधान से मां सरस्वती की आराधना की गई।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुति
अंबिकापुर | मॉर्डन कान्वेंट स्कूल में किड्स आेरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माया पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि नेहा संतवानी, प्रिया संतवानी तथा केके पाण्डेय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की सचिव श्वेता सिन्हा ने की। बच्चों ने इस मौके पर अपनी शानदार प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोह लिया।
राजपुर | नगर सहित आसपास के स्कूलों में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन समारोह हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। नगर के इनोवेशन पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा के पश्चात खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मंेढक दाैड़ में आयुष, अभिषेक, अशोक एवं जलेबी रेस में सानिया, मयंक, आरुल विजेता रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जलेबी रेस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। प्राचार्य श्रीमती सरोज त्रिपाठी ने बच्चों को खेलकूद का महत्व समझाते हुए इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने प्रोत्साहित किया।