15 फरवरी से शिक्षाकर्मियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ पंचायत एवं नगर निगम शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से प्रांतीय आह्वान पर जिले के सभी शिक्षाकर्मी एक सूत्रीय मांग छठवां वेतन एवं संविलियन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इधर, राजपुर में भी हड़ताल पर रहेंगे शिक्षाकर्मी। शिक्षाकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि संविलियन एवं छठवें वेतनमान की मांग को लेकर 15 फरवरी से शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन पर रहेंगे।