पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआईजी ने की जांच सुधरी स्कूल की गुणवत्ता

डीआईजी ने की जांच सुधरी स्कूल की गुणवत्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

डॉ. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा सी ग्रेड के प्राइमरी स्कूल सुंदरपुर एवं मांझापारा के बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने प्रथम मूल्यांकन के बाद शिक्षा गुणवत्ता में सुधार पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों को बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान बच्चों द्वारा गीत और कविता सुनाई गई। प्राइमरी स्कूल मांझापारा का भवन सड़क के समीप होने के कारण डॉ.छाबड़ा ने स्कूल के पीछे की ओर से बच्चों के निकलने के लिए दरवाजा बनाने के निर्देश बीआरसी संजीव भारती को दिए। सड़क के ठीक सामने से बच्चों के तेजी से निकलने पर हादसे की आशंका बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...