पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण पर किया प्राणघातक हमला

ग्रामीण पर किया प्राणघातक हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुत्री को घर से भगाने के आरोप पर ग्रामीण ने लापता पुत्री के पिता को मारा डंडा
वारदात
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

पुत्री को घर से भगाने का आरोप लगाए जाने से नाराज एक ग्रामीण ने लापता पुत्री के पिता पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर बताया जा रहा है कि घायल ग्रामीण की पुत्री एक साल पूर्व से लापता है और अंबिकापुर में महिला आश्रम में रहती है। उसने अपने पिता को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जां शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम कुमदेवा केदमा निवसी रतीराम की पुत्री एक साल पूर्व घर से लापता हो गई। पतासाजी करने पर उसकी पुत्री अंबिकापुर के किसी महिला आश्रम में मिली। पुलिस रतीराम के साथ उसे लेने गई लेकिन पुत्री ने जाने से मना कर दिया। पुलिस रतीराम को लेकर वापस लौट आई। इधर गांव में रतीराम इसको लेकर गांव के ही रंगसाय पर आरोप लगाने लगा कि उसने मेरी पुत्री को भगा दिया है। इसी को लेकर उससे विवाद होता था। गुरुवार की शाम को भी रतीराम इसी मामले को लेकर रंगसाय पर आरोप लगा रहा था। इससे दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान रंगसाय ने पास में रखे डंडे से उसके ऊपर प्रहार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। परिजन उसे अस्पताल ले आए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में रंगसाय के खिलाफ धारा 294, 506, 456, 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

अस्पताल में भर्ती घायल

खबरें और भी हैं...