पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान पहुंचाने के बाद साढ़े 5 लाख वसूलकर एजेंट लापता

सामान पहुंचाने के बाद साढ़े 5 लाख वसूलकर एजेंट लापता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

शहर के देवीगंज रोड स्थित एक थोक व्यवसायी के यहां एजेंट द्वारा साढ़े 5 लाख रुपए का सामान पहंंुचाने डिलीवरी ली गई। उसने संबंधित स्थान पर सामान पहुंचाने के बाद पूरे पैसे भी वसूल लिए और फिर लापता हो गया। व्यवसायी ने उसके घर पूछताछ की लेकिन वह घर भी नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो व्यवसायी द्वारा शनिवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुल ठगी 5 लाख 53 हजार 467 रुपए की बताई गई है। पुलिस फरार एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उसे तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार देवीगंज रोड िनवासी शुभम गुप्ता का किराना सामान का थोक कारोबार है। उनका सत्तीपारा में गोदाम है। 2 फरवरी को चित्रमंदिर गली अंबिकापुर निवासी सुधीर पांडेय उर्फ मोहन पांडेय पहंुंचा। वह किराना सामान की डिलीवरी के लिए एजेंट का काम करता है। उसने सूरजपुर निवासी संजय ट्रेडर्स के लिए साबुन, तेल सहित अन्य सामान के लिए आर्डर लिया। उसने बताया कि डिलीवरी के बाद संजय ट्रेडर्स से नगद भुगतान हो जाएगा। भरोसे में शुभम गुप्ता ने सामान पहुंचाने अनुमति दे दी। शाम को साढ़े 6 बजे सुधीर ने शुभम गुप्ता के सत्तीपारा स्थित गोदाम से साबुन, तेल सहित अन्य सामान पिकप में लोड किया। सामान की कीमत 5 लाख 53 हजार 467 रुपए थी। इसके बाद सुधीर सामान लेकर सूरजपुर के लिए निकल गया। शुभम गुप्ता ने सामान के साथ अपने एक कर्मचारी को पीछे से भेज दिया।

सूरजपुर में सामान संजय ट्रेडर्स के गोदाम में अनलोड हुआ। वहां से संजय गुप्ता द्वारा शुभम को मोबाइल पर यह बताया गया कि 3 फरवरी को सामान का भुगतान कर दिया जाएगा। शुभम भी राजी हो गए। वहां से सुधीर व शुभम गुप्ता का कर्मचारी वापस लौट आए। दूसरे दिन सुधीर बिना किसी को बताए सूरजपुर संजय ट्रेडर्स पहुंच गया। संजय ट्रेडर्स के संचालक से नगद 5 लाख 53 हजार 467 रुपए लेकर वह अंबिकापुर के लिए निकल गया। उसने शुभम गुप्ता को इसके बारे में जानकारी नहीं दी। इधर शुभम गुप्ता ने संजय ट्रेडर्स में बात की तो पता चला कि सुधीर पैसे लेकर चला गया है। शुभम ने अपने स्तर पर सुधीर की पतासाजी की। उसके घर में पता किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल सुधीर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर से दोनों साथ में वापस लौटे
पेमेंट लेते समय साथ था एक और युवक
पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरजपुर से पेमेंट लेने के बाद अपने साथी युवक के साथ उसकी बाइक में अंबेडकर चौक अंबिकापुर तक आया। यहां से उसने दोस्त को छोड़ दिया। उसका दोस्त अपने घर चला गया लेकिन इधर आरोपी अपने घर भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके घर में भी पूछताछ की तो पता चला कि 3 फरवरी के बाद से वह वापस घर ही नहीं लौटा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दूसरे दिन जब पेमेंट लेने एक युवक के साथ बाइक में सूरजपुर गया तो उसके साथ एक और युवक था। संजय ट्रेडर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान यह पता चला। युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी उसका मित्र है और दोस्ती के नाते उसको अपनी बाइक में बैठाकर सूरजपुर ले गया था।

खबरें और भी हैं...