स्कूल वाहनों में सीट से अधिक बैठा रहे बच्चे
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर
एनएसयूआई ने प्राइवेट स्कूलों में की जा रही मनमानी के संबंध में डीईओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
एनएसयूआई ने ज्ञापन में बताया कि कई प्राइवेट स्कूलों के वाहनों में नियम विरुद्ध सीट से अतिरिक्त बच्चों को बैठाया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों को पूर्व में मिले नोटिस के बावजूद प्रवेश शुल्क व अन्य शुल्कों में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस वर्ष ऐसी कोई पुनावृत्ति न हो इसके लिए उचित कदम उठाया जाए। स्कूलों में आरक्षित सीटों की संपूर्ण जानकारी को नोटिस बोर्ड में लगाने के साथ-साथ स्कूल की बेवसाइट पर भी डाला जाए। इसके साथ ही विभिन्न मांग को लेकर एनएसयूआई ने डीईओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मो. हेशामुद्दिन, बृजेश मिश्रा, उपेंद्र पांडेय, अनिकेत सिंह, मो. शाहीद, नितेश मिश्र, विजय उपाध्याय, लवी कादरी, शैफ अली, सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनीष जायसवाल, नेयाजुल फिरदौसी, रश्मि वास्ते आदि शामिल थे।
वाड्रफनगर| ग्राम पंचायत पेंडारी के प्राथमिक शाला तनवारीपारा में बच्चों को मीनू के हिसाब से मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल के बच्चों ने बताया कि यहां कभी भी मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जाता है। प्रधान पाठक ने बताया कि समूह द्वारा मीनू के अाधार पर भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत कई पर शिक्षा अधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है। पंच विश्वनाथ कुशवाहा सहित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीईओ से कर समूह बदलने की मांग की है।
मीनू के हिसाब से नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन