पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समरसता कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान

समरसता कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान मंदिर

में हुई भारत माता की आरती
भास्कर संवाददाता | प्रतापपुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय संघ संचालक बाबा साहब देवरस के जन्म शताब्दी पर भाजपा द्वारा बुधवार को स्थानीय सांस्कृतिक भवन में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रहे। उन्होंने सभी को एकजुट होकर रहने की बात कहीं। कार्यकर्ता सामाजिक समरसता से कार्य करें। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक राजकुमार दयाल, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवलाल यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक रूप से एक रहने और देश की उन्नति के लिए काम करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने देश की अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर गृहमंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष रुचि जायसवाल, जनपद अध्यक्ष संतोषी ध्रुर्वे, प्रेमपाल अग्रवाल, लाल संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, अजीत शरण सिंह, गोपीशरण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, शशि सिंह, सीताराम कुशवाहा, रामनारायण साहू, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।

अंबिकापुर| बुधवार शाम भातूपारा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भारत माता की आरती की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक राजकुमार चंद्रा ने लोगों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं समाज से छुआ-छुत को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान रामसेवक साहू, भोलानाथ गुप्ता, दुर्गाशंकर दास, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

आयोजन
खबरें और भी हैं...