राजीव रंजन को राजभाषा सम्मान
राजीव रंजन को राजभाषा सम्मान
दंतेवाड़ा|हिंदी दिवसके मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बस्तर के उपन्यासकार लेखक राजीव रंजन प्रसाद को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजीव रंजन को उनकी कृति मौन मगध में के लिए पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। मौन मगध में एक यात्रा वृतांत हैए जो मगध के अतीत और वर्तमान के विमर्श पर केंद्रित है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में पढ़े.लिखे राजीव रंजन वर्तमान में मध्यप्रदेश में पनबिजली परियाेजना के पर्यावरण संबंधी मामलों के अधिकारी हैं।