पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमिका से कहासुनी युवक ने लगाई फांसी

प्रेमिका से कहासुनी युवक ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमिका से कहासुनी युवक ने लगाई फांसी

बचेली | अपनीप्रेमिका और जिंदगी से तंग 22 साल के एक युवक ने अपने ही घर में मुनगा के पेड़ में खुद को फांसी लगा ली। घटना बैंक कालोनी स्थित एनएमडीसी कर्मचारी ओपी मोहन्ती के पुत्र विक्रम मोहन्ती ने 17 सितंबर की रात लगभग 1 से 1.30 बजे की है। पुलिस सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिलते ही पहुंची। सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर मामला पंजीबद्ध किया। शव अपोलो अस्तपाल के मरचुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंपा जाएगा। विक्रम के छोड़े गए सोसाइड नोट में उसने लिखा है प्रेमिका के साथ आए दिन कहा सुनी होती रहती थी जो उसे कभी पंसद नहीं था। वह अब जीना नहीं चाहता इसी बीच एक और लड़की का नाम रहा है िजसके बारे में सुसाइड नोट में लिखा है कि यह लड़की विक्रम के प्रेमिका को विक्रम के बारे में भड़काती रहती थी। सुसाइड नोट में कार नहीं बेचने का जिक्र भी है।