- Hindi News
- बी फार्म के बगैर निर्दलीय घोषित होंगे उम्मीदवार
बी फार्म के बगैर निर्दलीय घोषित होंगे उम्मीदवार
दंतेवाड़ा| राजनीतिकदल का बी-फार्म जमा नहीं कर पाने वाले उम्मीदवार निर्दलीय घोषित किए जाएंगे। बी-फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर तय की गई है। नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। अब तक इक्का-दुक्का लोग ही फार्म लेने जमा करने दिखाई पड़ रहे हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका दंतेवाड़ा के लिए पार्षद पद के 18 फार्म अब तक वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से वार्ड क्रमांक 1 10 के लिए ही एक-एक फार्म जमा हो सके हैं। दरअसल भाजपा कांग्रेस ने अब तक अध्यक्ष पार्षद पद के उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा नहीं की है। कुछ उम्मीदवार टिकट की आस में फार्म लेने पहुंच रहे हैं।
अध्यक्षपद पर ज्यादा संशय : जिलेके पांचों ने निकायों में अध्यक्ष पद के किसी भी दावेदार ने अब तक फार्म जमा नहीं करवाया है। दंतेवाड़ा में जमा हुए पार्षद के 2 फार्म को छोड़कर अन्य जगहों में खाता भी नहीं खुल सका है। नगर पालिका किरंदुल, बचेली और नगर पंचायत बारसूर गीदम में उम्मीदवारों की संख्या अंतिम दिनों मेें बढ़ने की संभावना है। दावेदार दाेनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।