पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानस गान स्पर्धा में बचेली की मंडलियां छायीं रहीं

मानस गान स्पर्धा में बचेली की मंडलियां छायीं रहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| जिलामुख्यालय में आयोजित मानस गान स्पर्धा में प्रथम स्थान पर मां दंतेश्वरी मानस मंडली बचेली रही। दो दिनी प्रतियोगिता का उद्घाटन नपं अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी पूर्व अध्यक्ष सुखलाल पुजारी ने किया। , जी वेंकट एवं अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में किया गया।

मानस गान स्पर्धा में कुल 17 मानस मंडली ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आने वाली माॅं दन्तेश्वरी मानस मंडली बचेली को 10 हजार 51 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

द्वितीय स्थान गंगा मानस मंडली बचेली ने पाया तीसरे स्थान पर सुर संगम मानस मण्डली दन्तेवाड़ा रही। दूसरा पुरस्कार 5 हजार 51 और तीसरा पुरस्कार 3 हजार 51 रुपए नगद दिए गए।

महिला समूह में प्रथम स्थान पर ओम कालेश्वर मानस मण्डली दन्तेवाड़ा, द्वितीय जागृति महिला मण्डली बीजापुर और तृतीय स्थान पर शिव मानसन मण्डली कुयेनार रही। प्रतियोगिता में वेषभूषा, के लिये ज्ञान गंगा मानस मंडली बचेली, व्याख्यान में मांॅ दन्तेश्वरी मानस मंडली दन्तेवाड़ा, संगीत वादन में ताराचन्द साहू, तबला वादन में गजेन्द्र प्रसाद पाण्डे, बांसूरी वादक देवेंद्र भुआर्य, ढोलक वादन में सत्यनारायण जंगटी को विशेष पुरस्कार से सम्मनित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मांॅ दन्तेश्वरी मानस मण्डली द्वारा किया गया था।

बीजापुर. मानस गान स्पर्धा में कुल 17 मानस मंडली ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आने वाली माॅं दन्तेश्वरी मानस मंडली बचेली को 10 हजार 51 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।