पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्तिपीठ में प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश

शक्तिपीठ में प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार भी मेंडका डोबरा मैदान में पुरूष श्रद्धालुओं के लिए धोती स्टैंड बनाए गए हैं। दर्शनार्थी धोती पहनकर ही कतार में लग सकेंगे। पुलिस नगरसेना के सहयोग के लिए एनसीसी स्काउट-गाइड कैडेट भी तैनात रहेंगे। नवरात्रि पर जिले के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी दुर्गोत्सव समितियां एक दिन पहले बुधवार को भी पूरे समय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।

पदयात्रियों की सुविधा के लिए जगदलपुर मार्ग पर बाघमुंडी पनेड़ा से लेकर जावंगा, गीदम, हारम, कारली, चितालंका, आंवराभाटा में सेवा केंद्र बनाए गए हैं। इन सेवा केंद्रों में पेयजल, मेडिकल चेकअप से लेकर विश्राम तक की सुविधा मिलेगी। बीजापुर की ओर से फरसपाल मार्ग होकर आने वाले पदयात्रियों के लिए फरसपाल, भोगाम में, बैलाडीला की ओर से आने वालों को बचेली, भांसी, सातधार, कुम्हाररास समेत अन्य जगहों पर भी सुविधा मुहैया कराने के इंतजाम किए गए हैं।

गीदम, आंवराभाटा और दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पदयात्रियों के भोजन के लिए भंडारे की व्यवस्था होगी।