पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओणम त्योहार धूमधाम से मनाई

ओणम त्योहार धूमधाम से मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओणम त्योहार धूमधाम से मनाई

बचेली. लौह नगरी किंरदुल के केरला भवन में मलयालम समाज द्वारा ओणम त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवलन किया गया। यह त्यौहार केरल में महाबलि नामक राजा की याद में मनाया जाता है। इस दौरान सामूहिक भोज का आयेाजन किया गया, जिसमे समस्त अधिकारी केरला समाज सहित नगर के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में एनएमडीसी किरंदुल काम्पलेक्स के महाप्रबंधक पीके सतपथी एवं बचेली के महाप्रबंधक एलबी सिंह प्रदीप सक्सेना, व्ही. श्रीनिवासन, एच. महादेवन, सीआर बख्शी, पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, केरला समाज के अध्यक्ष ए. अनिल, सचिव केपी एॅनथाॅनी, कोषाध्यक्ष श्रीरेष, केए पापचन, इंटक यूनियन के अध्यक्ष डीके देशमुख, डीएल मारकंडे, लखबीर सिंह आदि उपस्थित थे।