कोसरिया पटेल समाज का मना वार्षिकोत्सव
किरंदुल| कोसरिया पटेल (मरार) समाज का वार्षिकोत्सव बुधवार को रामपुर कैंप शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस दौरान शाकंभरी माता की पूजा-अर्चना करने के बाद समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में किरंदुल, बचेली के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान युवती चित्ररेखा पटेल, भीष्ममणि पटेल, ज्योति पटेल, आेमीन पटेल, त्रीवणी, दीपिका, रेणुका ने अपना परिचय दिया। वहीं युवकों में धनेश्वर पटेल, पवन, हेमु, दिलेश, नरेंद्र ने भी अपना नाम पता बताया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष दानुराम पटेल, सचिव माखनलाल पटेल, कोषाध्यक्ष राजेश्वर, महामंत्री रामधीन पटेल, मनोज नंदलाल, हीरालाल पटेल, चेतन, अशोक, हरिराम, अंजन आदि शामिल थे।