कांग्रेस ने घोषित किए 5 नाम
भाजपाकी ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम की अटकलों पर दोपहर बाद ही विराम लग सका। किरंदुल से मीरा तिवारी, बचेली गौरंग साह, गीदम से अभिलाष तिवारी, दंतेवाड़ा से श्रवण कड़ती और बारसूर से मनेश्वर प्रधान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। सबसे ज्यादा अटकले दंतेवाड़ा पालिका अध्यक्ष की टिकट को लेकर लग रही थीं। श्रवण कड़ती, रजमन कुंजाम, ओजस्वी भीमा मंडावी प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरे थे। जिलाध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा के मुताबिक अध्यक्ष पदों के नामांकन भरते ही पार्षद पद के सभी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कुछ ने फार्म ले लिया है।
भास्कर न्यूज . दंतेवाड़ा
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले की पांचों निकायों में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद की टिकट फायनल कर दी है। नगरपालिका दंतेवाड़ा से वर्तमान अध्यक्ष दीपक कर्मा, नगर पालिका बचेली से वर्तमान उपाध्यक्ष कुमार स्वामी झाड़ी, गीदम से शकील मोहम्मद रिजवी, किरंदुल से राजिंदर कौर और बारसूर से अमूल नाग पार्टी के उम्मीदवार होंगे। नाम की घोषणा के साथ तमाम कयासों पर विराम लग गया है। हालांकि पांचों निकायों के कुल 81 वार्डों के उम्मीदवारों की टिकट अभी भी फायनल नहीं हो सकी है।
विरोधमें इस्तीफा : किरंदुलनगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए प|ी रिफत फातिमा की दावेदारी को अनदेखी करने के विरोध में जिला पदाधिकारी बबलू सिद्दीकी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बचेली पालिका में भी ऐसे ही असंतोष के स्वर उभर रहे हैं।