वाहनों के चलते सड़क पर चलना मुश्किल
वाहनों के चलते सड़क पर चलना मुश्किल
बचेली|एनएमडीसीकेंद्रीय कर्मशाला भवन से लेकर पुराना मार्केट के सुनील ढाबा तक सड़क के दोनों ओर दस चक्का वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे प्रतिदिन मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। आये दिन इस मार्ग पर छोटे-बड़े दुर्घटना होते रहते है। सड़क के दोनों ओर ऐसे कीचड़ भरा पड़ा है, जिससे आम जनता परेशान तो है ही साथ ही इन ट्रकों की वजह से भी लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। मेन रोड से होते हुए पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल आना-जाना पड़ता है।
इस संबंध में कई बार जिला एवं पुलिस प्रशासन को शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उल्टा कहा जाता है कि जगह नहीं मिल रहा है तो ट्रकों काे कहां रखेंगे। बीटीओए अध्यक्ष ने कहा था कि दस चक्का ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी और आम जनता को ट्रकों से कोई परेशानी नही होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अभी भी रोज मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है और लोग परेशान रहते हैं। यही नहीं चालक तेज रफ्तार से ट्रकों को चलाते मोड़ या पुल पर ओवरटेक करते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ में कोई हेल्पर भी नहीं होता है। आम जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के लिए भूमि की व्यवस्था की जाए ताकि ट्रकों को रखने की सही व्यस्था हो। ऐसा नहीं हुआ तो जनता आक्रोषित होकर चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेगी।