पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक कर्मचारी हड़ताल पर,व्यवस्था हुई ठप

डाक कर्मचारी हड़ताल पर,व्यवस्था हुई ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंडागांव. अपनी मांगों को लेकर डाककर्मियों ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरु कर दी।

भास्कर न्यूज | जगदलपुर

बस्तरडाक संभाग के सभी वर्ग के कर्मचारी उतरे अनिश्चित हड़ताल पर। इसके साथ ही डाक व्यवस्था हुई ठप।

उपडाकघर कोंडागांव में तीन कर्मचारियाें के निलंबन के बाद शुरू हुआ विवाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल तक पहंुच गया है।

मंगलवार को हड़ताल के पहले दिन अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, अभा. कर्मचारी संघ पोस्टमेन और एमटीएस डाक सेवक संघ ने मुख्य डाकघर के बाहर बैठकर दिन भर विरोध जताया। वहीं एक बदले हुए घटनाक्रम में कोंडागांव में निलंबित किए गए कर्मचारी डीएस कश्यप को किरंदुल, शिरेंद्र देवांगन को दंतेवाड़ा अौर सत्येंद्र साव को बहाल करने के बाद बीजापुर पोस्टिंग दी गई। इनके अलावा वहां के उपडाकपाल आरके टंडन को कोंडागांव से हटा कर बचेली में पोस्टमास्टर बनाया गया।

डाक विभाग के तीनों संघों ने स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग रखी है। सहायक संभागीय सचिव शेख नजीमुद्दीन ने बताया कि हड़ताल अभी जारी है। कर्मचारियों को दक्षिण-पश्चिम बस्तर के दूर-दराज के इलाकों में ट्रांसफर करके भेदभावपूर्ण कार्रवाई हुई है।