पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस भाजपा ने अब तक नहीं खोले पत्ते

कांग्रेस भाजपा ने अब तक नहीं खोले पत्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के पहले दिन तक भाजपा कांग्रेस ने उम्मीदवारों के मामले में अपने पत्ते नहीं खोले। जिले के नगरपालिका दंतेवाड़ा, बचेली किरंदुल के अलावा नगर पंचायत बारसूर गीदम में पहले चरण में 29 दिसंबर को मतदान होना है। अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होने से दावेदारों की बेचैनी फिर से बढ़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा के मुताबिक पार्टी बुधवार तक पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके बाद 12 दिसंबर तक अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना है। नाम की घोषणा होने के बाद 13 या 14 दिसंबर को सभी उम्मीदवार एक ही दिन नामांकन दाखिल करेंगे।

दिल्ली में नाम होंगे फाइनल

कांग्रेसी नेता नई दिल्ली में 9 दिसंबर को राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक में नाम फाइनल करेंगे। इसके बाद 11 या 12 दिसंबर तक नामों की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष विमल सुराना के मुताबिक पार्टी के नई दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन के दौरान राज्य के अधिकांश नेता मौजूद रहेंगे।

चल रहा जन संपर्क

टिकट की अास लगाए दावेदारों ने जनसंपर्क अभियान जारी रखा है। वार्डवार घर-घर पहुंचकर अपना परिचय देने की कवायद चल रही है। नाम फाइनल होने के बाद असंतुष्टों की तादाद में भी खासा इजाफा होने की संभावना है।