पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल से भरा टैंकर पलटा

डीजल से भरा टैंकर पलटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भांसीथाना क्षेत्र में यहां से 7 किमी दूर मंगलवार की शाम को ग्राम पोरो कमेली के पास मुख्य मार्ग पर डीजल से भरी टैंकर पलट गई। घटना में चालक को मामूली चोेट आई।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी रायपुर से डीजल लेकर टैंकर क्रं. सीजी 17 एसएस 4050 स्टार पेट्ोल पंप बचेली के लिए निकली थी। ग्राम पोरो कमेली के पास मोड़ पर टैंकर अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंकर की गति काफी तेज थी। जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना की सूचना पाकर भांसी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और टैंकर के डीजल को दूसरे टैंकर में शिफ्ट कराया गया। इससे पहले भी कई बार इसी मोड़ पर दस चक्का वाहन भी पलट चुके हैं।

घटनास्थल पर सड़क काफी संकरी है यहां किसी प्रकार का संकेत बोर्ड भी नही है। सड़क किनारे पेड़ होने के कारण भी मोड़ पर विपरीत दिशा से आने वाली वाहन नजर नहीं आती है।

थोड़े से डीजल के लिए लोग भूल गए कि कहीं टैंकर में आग लगी तो क्या होगा