अधूरे निर्माण से हादसे का अंदेशा
किंरदुल जाने वाले मार्ग पर कई मोड़ हैं जहां झाड़ियाें है की वजह से विपरीत दिशा से आने वाली गाड़िया नहीं दिखती हैं। इसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बारिश से पूर्व डामरीकरण का कार्य किया गया पर कुछ जगह पर किया गया है तो कुछ जगह पर छोड़ दिया गया है।
बचेली| दूरी10 किमी है बचेली से किरंदुल इसी 10 किमी दूरी के भीतर अनेक अंधे मोड़ एवं संकरी सड़क है। पिछले दो साल पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरानी पुलिया को तोड़कर वन आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग से अनुमति लिये बिना लोक निर्माण विभाग पुल बना रहा था। जिसके चलते काम बंद करना पड़ा जो आज तक बंद है। मेन रोड के मोड़ पर लोनिवि ने खुदाई कर वैसे ही छोड़ दिया है। जिससे आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
इसी गड्ढे को ठीक करने के लिए कई बार दंतेवाड़ा के लोनिवि कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि बचेली एवं उपयंत्री को कई बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा लगता रहा है कि लोक निर्माण विभाग को बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। इस सड़क से दंतेवाड़ा जिला के उच्चाधिकारी आते-जाते हैं बावजूद इन्हें अंधा मोड़ दिखता है और ही गड्ढे। ऐसे ही नगर के बीचो-बीच दो पुलिया धसती जा रही है इसकी भी कई बार शिकायत की गई है। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा कहा जाता है कि बारिश के बाद बनाया जायेगा लेकिन बारिश खत्म हो जाती है पर पुलिया बनाने का नाम तक नही लेते। बचेली में नाम के लिए लोक निर्माण विभाग का कार्यालय खोल दिया गया है। इस कार्यालय में कुछ अधिकारी कर्मचारी भी हैं लेकिन यहां से कोई भी काम नहीं होता है।