पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्श से फर्श पर आई शाला हुई बदहाल

अर्श से फर्श पर आई शाला हुई बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकाशनगरटाउनशिप के नीचे शिफ्ट होने के बाद से शाला बदहाल हो चुकी है। स्कूल जिस भवन में संचालित है वह जर्जर है।

भवन के तीनों कमरे एवं स्टाफ रूम की छत से बरसात में लगातार टपकती रहती है। बाल्टी से भरकर पानी बाहर फेंका जाता है। छत इतनी कमजोर हो चुकी है कि कभी भी गिर सकती है। दीवारों में दरारें गई हैं। टूटी खिड़कियां- दरवाजों में दीमक लग चुकी हैं।

आरईएस काॅलोनी जाने वाले मार्ग पर सालों से शासकीय सरस्वती प्रा. शाला, शासकीय. रेल्वे प्रा. षाला, शासकीय. प्रा. शाला आकाशनगर, आदर्श पूर्व माध्यमिक शालाओं का संचालन होता रहा है। चारों के भवन जर्जर हैं।

इनमंे से दो शाला भवन का उपयोग चुनाव में मतदान केन्द्र के रूप में उपयोग किया जाता है क्योकि दो भवन में बिजली की सुविधा है। बच्चों के लिए शौचालय तक नहीं है। इस परेशानी के संबंध में कई बार जिला प्रशासन से लेकर मंत्रियों,सांसद विधायक को लिखित आवेदन दिया जा चुका है।

अधिकारी भी कई बार इस समस्या को देख जाते हैं और कहते है ठीक हैं हम कर देंगे पर आज तक किसी प्रकार कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी स्कूल को परियोजना में किसी प्रकार को कोई भी मदद नहीं िमलती।

बचेली. रजिस्टरों को पेटी में रखने के बाद भी पेटी को झिल्ली से ढकना पड़ता है। मध्याह्न भोजन का भी यही हाल है। जिस कमरे में सामग्री, चांवल, लकड़ी रखा जाती है वह बदहाल है स्कूल के अंदर और बाहर की बदहाली तिरंगा फहराने के लिए बनाए गए चबूतरे से देखी जा सकती है।

बाकी तीन स्कूलों में भी बदहाली

बच्चों को बैठने के लिए सही व्यवस्था नहीं है। एक कमरे में दो-तीन क्लास लगती हैं। पाॅलीथीन लगाकर बरसात में कक्षाएॅ लगाना पड़ता है। तेज बारिश में छुट्टी करनी पड़ती है। शाला के रजिस्टरों को पेटी में रखने के बाद भी पेटी को झिल्ली से ढकना पड़ता है। मध्याह्न भोजन का भी यही हाल है। जिस कमरे में सामग्री, चांवल, लकड़ी रखा जाती है वह बदहाल है , भोजन को खुले स्थान में बनाया जाता है। शेड की शीट टूट चुकी है।