पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकार ने दिलाया बैलाडीला नाम

आकार ने दिलाया बैलाडीला नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में काफी ऊंचाई से ली गई तस्वीर में नजर रही लंबी पर्वत श्रृंखला दरअसल बैलाडीला की पहाड़ियां ही हैं।

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा

बैलाडीलाकी पहाड़ियों के आकार ने ही इसे यह नाम दिलाया। बैलाडीला पर्वत की चोटियां बैल के डीला(कंधे का उभरा हुआ हिस्सा) के आकार की दिखाई पड़ती हैं। ज्योग्राफिकल सर्वे ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक बैलाडीला पर्वत श्रृंखला समुद्र तल से 3 से 4 हजार फुट तक ऊंची है। सबसे ऊंची चोटी नंदीराज की ऊंचाई 4,185 फीट है। जैव विविधता के लिए भी बैलाडीला पर्वत श्रृंखला का खासी पहचान है। जीवित जीवाश्म कहे जाने वाले फर्न ट्री, बेंत बांस के झुरमुट के अलावा इलाके में मिली वनस्पतियों की 36 विभिन्न प्रजातियाें को सूचीबद्ध किया गया था।

उच्च गुणवत्ता युक्त लौह अयस्क के लिए ही नहीं बल्कि नैसर्गिक सौंदर्य के लिए भी बैलाडीला की पहाड़ियां मशहूर हैं। लौह नगरी बचेली किरंदुल किसी हिल स्टेशन से कमतर नहीं है। नैसर्गिक सौंदर्य निहारने के लिए आकाश नगर कैलाश नगर सैलानियों की पहली पसंद रहे हैं। रियासत काल में तत्कालीन राजाओं के लिए पसंदीदा शिकारगाह के तौर पर भी इलाके को जाना जाता है। भांसी के नजदीक पहाड़ पर स्थित राजा बंगला का नाम भी इसी वजह से पड़ा।