ठाकुर अनुकूलचंद्र जन्मोत्सव मनाया
किरंदुल | श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 128वां जन्म महोत्सव दुर्गा मंदिर बंगाली कैंप में बुधवार को मनाया गया। सुबह 5.30 बजे उषा कीर्तन व नगर भ्रमण के बाद दोपहर को आनंद बाजार में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किरंदुल, बचेली, भांसी, मलकानगिरी, उमरकोट, रायपुर व भिलाई से श्रद्धालु शामिल हुए। जन्मोत्सव में अध्यक्ष सुधांशु साहा, सचिव गणेश सुर, स्वपन साहा, दीपक डे, मदन मांझी, मुकेश साहा, गाेविंद दास, शामल सेन, तपन कर्मकार, सुरेश कर्मकार, अनिमेष, मातृजन सुनंदा साहा, रमा देवनाथ, उमा मुखर्जी, समा साहा, रीता घोष मौजूद थे।