पटरी के पास मिली लाश
बलांगीर/संबलपुर . शनिवारकी सुबह संबलपुर के टांगरपाली में रेल पटरी के पास एक वृद्ध की लाश मिली है। इस घटना की खबर पाकर पुलिस बोपर पहुंची एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। जबकि प्राथमिक जांच से पता चला है कि दो/तीन दिन पहले ही उसकी मौत हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चलती ट्रेन से नीचे गिरकर उसकी मौत हुई है।
इस सिलसिले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तहकीकात जारी रखा है।