दुर्घटना में दो घायल
कांटाबांजी . बेलपाड़ाथाना के कदलीपाड़ा निवासी दो युवक कौतुक पुटा एवं बसंत पराभुए शुक्रवार की रात कांटाबांजी-बंगोमुंडा मार्ग पर करीब 4 किमी दूर बजाज पल्सर से जा दो रहे दो युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें स्थानीय शासकीय चिकित्सालय ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बलांगीर जिला चिकित्सालय में रिफर कर दिया।