पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब जब्त, 19 गिरफ्तार

शराब जब्त, 19 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलांगीर/बरगढ़ . बरगढ़जिलाधीश अंजन कुमार मणिक के निर्देश पर आबकारी विभाग ने पिछले 7 दिन में बरगढ़ जिला के सर्गिजुरी, नुआपड़ा, बराहमुंडा, भुएपाली, तोरा, लेंडा, भारूआमुंडा, रुशीपाली, सुकुटापाली, कपासिरा, तिनकानी, तेलीपाली, नाकडिही, रक्सा, धुमाभटा, आगलपुर, हीरापुर एवं कंधागाड़ आदि गांव में छापामारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त करने सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम गिरिधारी भोई, रामदास सतनामी, महिन्द्र भैसाल, कएरा बाग, नृसिंह साहू, पलु महाकूर, किशोर मेहेर, रामानंद मिर्धा, पूर्णचंद्र भोई, वृंदावन बरिहा, वासुदेव तांडी, दिव्य बनछोर एवं बैकुंठ साहू हैं।