पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव पर पुस्तक का विमोचन

वार्षिकोत्सव पर पुस्तक का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय टाउन हॉल में विश्वात्म विद्यामंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव एवं पूज्यपाद स्वामी सत्यप्रज्ञानंद सरस्वती महाराज का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस समारोह में विद्यालय के प्रतिष्ठाता पूज्यपाद स्वामीजी महाराज एवं अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् प्रोफेसर मधुसूदन पति, राधानाथ उच्च शिक्षा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. सेवक त्रिपाठी, संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्वतन कुलपति डॉ. साधुचरण पंडा सहित विश्वात्म चेतना परिषद के उपाध्यक्ष सूर्यभानु मिश्र, महासचिव स्वामी सत्यवेदानंद सरस्वती आदि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विश्वात्म विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका विश्वात्म बोध का विमोचन किया गया। विश्वात्म चेतना परिषद की ओर से पहले से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को प्रज्ञा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के प्रधान आचार्य विनय कुमार नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। विद्यालय के संयोजक संबित कुमार सभी कार्यक्रमों का संयोजन किया।

बलांगीर. विश्वात्म बोध पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण.