पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गुटों में संघर्ष, पांच गिरफ्तार, हथियार जब्त

दो गुटों में संघर्ष, पांच गिरफ्तार, हथियार जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व सरपंच एवं पोस्टमास्टर सहित चार गिरफ्तार

बलांगीर/देवगढ़।देवगढ़ थाना अंतर्गत सरमखाई गांव के निकटस्थ जंगल में चल रहे जुआ अड्डा पर छापामारी कर पुलिस ने पूर्व समिति सदस्य तथा वर्तमान के जिला परिषद सदस्या रिंकीरानी साहू के पति हृदानंद साहू, पूर्व सरपंच जयकृष्ण प्रधान एवं कंडल के पोस्टमास्टर इलास विश्वाल तथा खगेश्वर विश्वाल को गिरफ्तार किया गया है। इस छापामारी के दौरान 5 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, नगद 48 हजार 245 रुपए सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भास्कर न्यूज | बलांगीर/संबलपुर

संबलपुरके अइंठापाली पीएचडी मैदान में दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों का नाम करमटोली का धर्मेंद्र साहू एवं मझापड़ा का महेश मुंडा हैं। इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र एवं महेन्द्र सहित अन्य तीन आरोपी कमरटोली के सुदर्शन मुंडा, मझापड़ा के जयंत बक्सी एवं खजुरियापड़ा के गोलू नायक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चाकू एवं एक बंदूक जब्त किया गया है।

अइंठापाली आईआईसी अमिताभ पंडा ने बताया कि शनिवार शाम को सुदर्शन एवं धर्मेंद्र पीएचडी मैदान में बैठे हुए थे। इस दौरान जयंत, महेश एवं गोलू वहां पहुंचे। पूर्व शत्रुता के कारण उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद जयंत ने बंदूक निकाल कर धर्मेंद्र को धमकाने लगा। इसके बाद महेश ने चाकू निकालकर धर्मेंद्र पर हमला कर किया, जिससे धर्मेंद्र के हाथ पर चोट आई। इसके बाद धर्मेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए उनसे हाथापाई की। धर्मेंद्र ने चाकू छीनकर महेश पर हमला कर दिया, जिससे महेश के गले पर चोट आई। घटना के बाद महेश, जयंत एवं गोलू ने अइंठापाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी तथा धर्मेंद्र एवं सुदर्शन के नाम पर मामला दर्ज कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर पूरी सच्चाई सामने आई। पुलिस ने जयंत के पास से बंदूक एवं छूरी बरामद करने सहित दो अलग-अलग मामला दर्ज कर पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।