शिक्षिका से सोने की चेन लूट
बलांगीर/संबलपुर . संबलपुरके रेंगाली थाना अंतर्गत रंपैला जांचनाका के पास एक शिक्षयत्री से सोने का चेन लूट लिया गया है। इस सिलसिले में रेंगाली थाना में शिकायत दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम को झूरीपड़ा यूपी स्कूल की शिक्षयत्री ज्योतिर्मयी पंडा नूआ-रंपैला की ओर रही थी। इस दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों ने शिक्षयत्री के गले से सोने का चेन छीनकर भाग गए। रेंगाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में चेन की कीमत 80 हजार रुपए बताया गया है।